ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मानसून से पहले आसमान से गिरी आफत : वज्रपात से 7 की गई जान, आज पहुंचेगा मानसून

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री होने के पहले ही मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है। मानसून आने के पहले ही वज्रपात की वजह से शुक

मानसून से पहले आसमान से गिरी आफत : वज्रपात से 7 की गई जान, आज पहुंचेगा मानसून
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री होने के पहले ही मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है। मानसून आने के पहले ही वज्रपात की वजह से शुक्रवार को सुबह में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोगों की मौत पटना जिले के फतुहा में हुई जबकि दो की जान वज्रपात से खगड़िया में और एक की वैशाली में चली गई। अगले 48 घंटे के लिए भी कई जगहों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सचेत रहने के लिए इलाज भी जारी किया गया है। 


प्री मानसून की बारिश से बिहार में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है हालांकि पिछले 24 घंटे में मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच कर थोड़ा कमजोर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की सीमा पर सटे बागडोगरा के पास मानसून की रफ्तार कम हुई है हालांकि आज इसके प्रदेश में प्रवेश कर जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की शाम तक हर हाल में मानसून बिहार के अंदर दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि इस बार मानसून बिहार में तय समय से पहले एंट्री ले रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम की वजह से मानसून इस बार पहले पहुंचा है। 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्री मानसून की बारिश से कई जिलों में अच्छी खासी हुई है। इटाढ़ी और सिसवन में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि बेलहर में 60 मिलीमीटर, अधवारा में 50 मिलीमीटर, सूर्यगढ़ा में 40 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मानसून की एंट्री तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तापमान भी नीचे रहेगा। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून जब बिहार में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा तो वज्रपात जैसे मामलों में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक जून महीने में बिहार के अंदर सामान्य से अधिक बारिश से की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें