ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार में फिर से एक्टिव हुआ मानसून: इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, DM को किया सचेत

PATNA: बिहार से पिछले कुछ हफ्तों से रूठा मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 9 जिलो

बिहार में फिर से एक्टिव हुआ मानसून: इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, DM को किया सचेत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार से पिछले कुछ हफ्तों से रूठा मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी कई जिलों के लिए बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार के किशनगंज, सुपौल और अररिया में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, बांका, जमुई और भागलपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून के एक बार फिर से एक्टिव होने के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है। बारिश के दौरान राज्य के अलग अलग जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने को कहा है।


राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया, जिसके बाद अगले एक सप्ताह तक अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।


बिहार में अगले एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने के कारण राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि कोसी, महानंदा, पुनपुन, सोन नदीं समेत दक्षिण बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने अत्यधिक वर्षा और संभावित बाढ़ को लेकर कई जिलों के डीएम को अलर्ट किया है। विभाग ने बांका, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दिया है। वहीं औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका में एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि कैमूर, रोहतास, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


वहीं नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, किशनगंज, सुपौल और अररिया में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। अत्यधिक भारी बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0612/2294204/205 जारी किया है। इसके साथ ही साथ टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें