ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बड़ी खबर : बिहार में होली के दिन कार्यक्रम पर लगी रोक, होलिका दहन में भी कम लोग होंगे शामिल, नीतीश सरकार का आदेश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम या अन्य गतिविधियों पर सरकार ने रोक लगा दी है. पब्लिक प्लेस में कहीं भी क

बड़ी खबर : बिहार में होली के दिन कार्यक्रम पर लगी रोक, होलिका दहन में भी कम लोग होंगे शामिल, नीतीश सरकार का आदेश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम या अन्य गतिविधियों पर सरकार ने रोक लगा दी है. पब्लिक प्लेस में कहीं भी कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा. बिहार के डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की ओर से संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया गया है. 


शनिवार के दिन बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर कहा कि होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि होली से पहले होलिका दहन के दिन भी कम संख्या में लोग एकत्रित होंगे. इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखना है. 


होली और होलिका दहन के साथ-साथ शब-ए-बारात को लेकर भी सरकार ने सख्ती दिखाई है. शब-ए-बारात को लेकर भी कम से कम लोगों के उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. जो भी लोग इस त्यौहार में शामिल होंगे, वे भी कोरोना की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखेंगे. साथ ही कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटियों को अपने स्तर से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन का आदेश दिया गया है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें