ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

दारोगा बहाली फिजिकल के लिए आज से मिलेगा एडमिट कार्ड, पटना के इस ग्राउंड पर होगी परीक्षा

PATNA : राज्य में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी की तरफ से चल रही दारोगा बहाली के लिए फिजिकल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बीपीएसएससी ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक

दारोगा बहाली फिजिकल के लिए आज से मिलेगा एडमिट कार्ड, पटना के इस ग्राउंड पर होगी परीक्षा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी की तरफ से चल रही दारोगा बहाली के लिए फिजिकल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बीपीएसएससी ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिेए हैं। मुख्य परीक्ष में सफल अभ्यर्थी बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 मार्च 2021 को पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित कराई जाएगी। 


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से चलाई जा रही बहाली प्रक्रिया में दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पद के लिए 15231 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इससे पहले मुख्य परीक्षा के लिए करीब 50 हजार 76 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गए थे। बीपीएसएससी को 2446 पदों पर नियुक्ति करनी है।


बीपीएसएससी ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक जैसे पदों के लिए 29 नवम्बर 2020 को मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। इसमें कुल 47987 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 30 प्रतिशत से ज्यादा अंक लानेवाले अभ्यर्थियों के बीच से मेरिट लिस्ट तैयार की गई और अब फिजिकल के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें