ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Bihar Road Accident: छपरा-तरैया मुख्य मार्ग पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर में शिक्षिका और चालक गंभीर रूप से घाय हो गए. हादसे के बाद फरार क्रेटा चालक की तलाश जारी है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा के तरैया पानापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह फकुली गांव के पास दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में कार पर सवार शिक्षिका और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।


जानकारी के अनुसार, पानापुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरहा में प्राचार्या पद पर कार्यरत गीतांजलि कुमारी अपनी नियमित सैन्ट्रो कार से छपरा से विद्यालय जा रही थीं। उनके वाहन में इसी विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, नगरा निवासी शिक्षक चंदन कुमार और दिघवा दुबौली के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रिंकी कुमारी भी सवार थीं।


जैसे ही वे फकुली गांव पहुँचे, पानापुर से तरैया की ओर जा रही एक क्रेटा कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैन्ट्रो कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सद्दाम हुसैन सहित सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार का चालक घटना के बाद अपनी गाड़ी घुमाकर फरार हो गया।


घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तरैया रेफरल अस्पताल पहुँचाया। शिक्षक चंदन कुमार का पैर टूट गया है, जबकि गीतांजलि कुमारी, रिंकी कुमारी और चालक सद्दाम हुसैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने चारों को छपरा रेफरल अस्पताल में रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, गोपालगंज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें