ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

ब्लैक फंगस ने एक बार फिर से डराया, पटना में 5 महीने बाद हुई एक व्यक्ति की मौत

PATNA : कोरोना की चौथ की लहर की आशंका के बीच ब्लैक संघर्ष ने एक बार फिर से लोगों को डराया है। राजधानी पटना में पांच महीने बाद ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत र

ब्लैक फंगस ने एक बार फिर से डराया, पटना में 5 महीने बाद हुई एक व्यक्ति की मौत
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की चौथ की लहर की आशंका के बीच ब्लैक संघर्ष ने एक बार फिर से लोगों को डराया है। राजधानी पटना में पांच महीने बाद ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत राजवंशी नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल होली प्रॉमिस में ऑपरेशन के बाद हुई।


सोमवार को ऑपरेशन के बाद मरीज की एक आंख, जबड़ा, सभी दांत और तालू को पूरी तरह से निकाल दिया गया था। उसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ऑपरेशन में ईएनटी, आई और मैक्सोफेशियल के डॉक्टर शामिल थे। ऑपरेशन करने वाले एक डॉक्टर के मुताबिक दानापूर के रहने वाले राजन कुमार तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।


47 साल के राजन का ब्लैक फंगस से पीड़ित होने के कारण नाक, जबड़ा और तालू की हड्डी लगभग गल चुकी थी। आंख के पीछे भी काफी संक्रमण फैल चुका था। उन्होंने बताया कि राजन कुमार को न तो डायबिटीज था और न ही कभी वे कोरोना से ग्रसित हुए थे। बावजूद इसके ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गए थे। इससे पहले दूसरी लहर के बाद पिछले वर्ष जन के तीसरे सप्ताह से पटना में ब्लैक फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ा था। ब्लैक फंगस का प्रकोप अगस्त-सितंबर तक जारी रहा था। अक्टूबर के अंत तक इसका प्रकोप बहुत कम हो गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें