ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

बिहार में बिजली कीमतों का स्लैब खत्म होगा, फ्लैट रेट से पैसे वसूलने की तैयारी

PATNA : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खबर है। राज्य में अब बिजली उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब के मुताबिक कीमतों का भुगतान नहीं करना होगा बल्कि फ्लैट रेट के जरिए ही

बिहार में बिजली कीमतों का स्लैब खत्म होगा, फ्लैट रेट से पैसे वसूलने की तैयारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खबर है। राज्य में अब बिजली उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब के मुताबिक कीमतों का भुगतान नहीं करना होगा बल्कि फ्लैट रेट के जरिए ही बिजली कंपनियां पैसा वसूलेंगी। इसके लिए योजना पर काम किया जा रहा है। बिहार में आने वाले वक्त में बिजली दर एक समान यानी फ्लैट रेट होगी। प्री-पेड बिजली स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। राज्य के सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने के बाद कंपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा।


बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को अभी अलग-अलग यूनिट के मुताबिक बिजली बिल देना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में शून्य से 50 यूनिट तक को एक स्लैब में रखा गया है। दूसरा स्लैब 51 से 100 यूनिट तक तो तीसरा स्लैब 100 यूनिट से अधिक का रखा गया है। वहीं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी तीन स्लैब का प्रावधान है। पहला स्लैब एक से 100 यूनिट तक का है। दूसरा स्लैब 101 यूनिट से 200 तो तीसरा स्लैब 200 यूनिट से अधिक का है। आने वाले वर्षों में इन स्लैबों को हटा दिया जाएगा। एक यूनिट खपत करें या 100 या एक हजार यूनिट सबका एक ही दर होगा। 


हालांकि एक समान बिजली दर लागू होने में अभी वक्त लगेगा और तब इसकी दरें भी तय होगी लेकिन, विशेषज्ञों के मुताबिक एक समान बिजली दर होने पर कम बिजली खपत करने वालों को नुकसान हो सकता है। एक समान दर तय करने में अगर सभी स्लैब का औसत निकालकर दर तय किया जाएगा तो कम खपत करने वालों को नुकसान होना तय है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बिजली कंपनी के सीएमडी संजीव हंस के मुताबिक बिजली कंपनी एक समान दर यानी फ्लैट रेट की योजना पर काम कर रही है। आने वाले वक्त में जब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो जाएगा तो इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें