ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना का गिरा तापमान, इन 10 जिलों में होगी बारिश

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत राज्य भर में गुरुवार तक बूंदा-बांदी की संभावना है। अगले 24 घंटे में राज्य के 10 जिलों में तेज हवा और मेघ गरजने

पटना का गिरा तापमान, इन 10 जिलों में होगी बारिश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत राज्य भर में गुरुवार तक बूंदा-बांदी की संभावना है। अगले 24 घंटे में राज्य के 10 जिलों में तेज हवा और मेघ गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इनमें पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जैसे जिले शामिल हैं। 


मौसम विभाग के पुर्नानुमान के मुताबिक़ गुरुवार को भी उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के आठ जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। तीन दिनों बाद प्रदेश के तापमान बढ़ेंगे। वहीं, पांच मई तक पूरे बिहार में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह रहेगा।


राज्य में एक चक्रवाती परिसंचरण का इलाका दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश एवं आसपास के इलाकों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना है। वहीं दूसरी ओर पटना के अधिकतम पारा में 2.2 डिग्री की कमी आई है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें, राज्य भर में औरंगाबाद सबसे गर्म रहा, जिसका तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। 


गया शहर दूसरे स्थान पर रहा। यहां का अधिकतम पारा 37.6 डिग्री रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर छपरा रहा, जिसका अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सहरसा के अगवानपुर में सबसे न्यूनतम पारा रहा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें