ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में आंधी–तूफान से 7 लोगों की गई जान, फसल को भी भारी नुकसान

PATNA : बदले हुए मौसम के कारण बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है लेकिन उत्तर बिहार के इलाके में आंधी तूफान और ओले पड़ने की वजह से नई आफत का लोगों ने सामना किया है। अलग-अलग घ

बिहार में आंधी–तूफान से 7 लोगों की गई जान, फसल को भी भारी नुकसान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बदले हुए मौसम के कारण बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है लेकिन उत्तर बिहार के इलाके में आंधी तूफान और ओले पड़ने की वजह से नई आफत का लोगों ने सामना किया है। अलग-अलग घटनाओं पर तेज आंधी तूफान की वजह से बिहार में 7 लोगों की मौत हो गई है। किसानों को फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आम लीची और मक्का जैसी फसल पर मौसम की मार पड़ी है। तेज आंधी तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कई जिलों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। 


आंधी तूफान की वजह से अलग-अलग इलाकों में 7 लोगों की मौत हुई है। अररिया में 3 लोगों की जान चली गई है जबकि खगड़िया में दो लोगों की मौत हुई है। समस्तीपुर में एक बच्ची की मौत हुई है जबकि सहरसा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। अररिया के फारबिसगंज में पेड़ से दबकर 37 साल की एक महिला नूतन देवी की मौत हो गई। इस घटना में नूतन के पति और उसकी बेटी भी घायल हुए हैं। उधर रानीगंज के हांसा में दीवार गिरने से 12 साल की बच्ची विभा कुमारी की मौत हो गई। आंधी तूफान की वजह से तिरहुत, चंपारण सीतामढ़ी और मिथिलांचल में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।


सरकार में आंधी तूफान की वजह से फसल को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने का फैसला किया है। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को आकलन करने का निर्देश दिया गया है। सबसे अधिक नुकसान मक्का की फसल को पहुंचा है। गेहूं की फसल को भी मौसम की मार झेलनी पड़ी है जबकि आम लीची जैसी मौसमी फसल को भी तेज आंधी तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार तक कोसी और सीमांचल समय उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में आंधी तूफान का दौर रहा और इस दौरान जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। आज रविवार के लिए मौसम विभाग में राजधानी पटना समेत बिहार के 31 जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी कर रखा है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें