ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

बिहार : पंचायत के बाद अब नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

PATNA : बिहार में इस साल पंचायत चुनाव ख़त्म हो जाएंगे. अब अगले साल शहरी नगर निकायों का चुनाव कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का

बिहार : पंचायत के बाद अब नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में इस साल पंचायत चुनाव ख़त्म हो जाएंगे. अब अगले साल शहरी नगर निकायों का चुनाव कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का कार्य जारी है. यह 30 नवंबर तक जारी रहेगा. इसके बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी होगा. इसी सूची के आधार पर नगर निकायों में चुनाव होगा.


आपको बता दें कि बिहार में अगले साल नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा. इसकी तैयारी अब शुरू हो गई है. वोटर लिस्ट में सुधार एक जनवरी 2022 को आधार मानकर किया जा रहा है. 30 नवंबर तक मतदान केन्द्र के लिए नामित बीएलओ या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या किसी कारण छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.


मृत और स्थानांतरित वोटरों को हटाने के लिए फॉर्म-7, त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 और एक विधानसभा में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म-8क भरना होगा. आवेदक मतदान केन्द्र के बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं या निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.


क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी की ओर से दावा-आपत्ति (फार्म 6, 7, 8, 8क) निराकरण कर जनवरी तक अंतिम सूची जारी की जायेगी. 5 जनवरी 2022 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. इसी सूची को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव में विखंडित कर चुनाव कराया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें