ब्रेकिंग
विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

राज्य में आज से पहली बार दाल की सरकारी खरीद, सबसे ज्यादा मसूर दाल खरीदने का लक्ष्य

PATNA : बिहार में पहली बार आज के दाल की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। किसानों को असुविधा ना हो इसके लिए अनुमंडल स्तर पर खरीद केंद्र बनाए गए है

राज्य में आज से पहली बार दाल की सरकारी खरीद, सबसे ज्यादा मसूर दाल खरीदने का लक्ष्य
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पहली बार आज के दाल की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। किसानों को असुविधा ना हो इसके लिए अनुमंडल स्तर पर खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों का निबंधन भी आज से शुरू होगा खरीद और निबंधन की प्रक्रिया दोनों साथ-साथ चलेगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मुताबिक सरकार ने पहले साल में 5 लाख क्विंटल दाल की सरकारी खरीद करने का लक्ष्य रखा है। 


बिहार में अब तक के धान और गेहूं की अधिप्राप्ति होती रही है लेकिन दाल की सरकारी खरीद पहली दफे की जा रही है। सरकार की तरफ से किसानों को निर्देश दिया गया है कि वह नेफेड की साइट ई समृद्धि पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। किसान गुरुवार यानी आज से निबंधन के साथ अपना दाल बेच सकते हैं। दाल की खरीद राज्य खाद्य निगम 15 मई तक करेगा। सरकार की तरफ से मसूर और चने दाल की खरीद की जाएगी। दोनों दलों का समर्थन मूल्य 5100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। चना दाल की खरीद 1 लाख 43 हजार 500 क्विंटल होगी वहीं मसूर दाल की खरीद का लक्ष्य 3 लाख 21 हजार 500 क्विंटल रखा गया है। 


सरकार ने निर्देश दिया है कि दाल बेचने वाले किसानों को तत्काल पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जाए। राज्य के सभी 101 अनुमंडल में दाल की सरकारी खरीद की जा रही है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बहुत दूर नहीं जाना होगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें