ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में एक जून के बाद भी बढेगा लॉकडाउन लेकिन मिलेंगी कई छूट, सोमवार को फैसले से पहले सरकार ने किया मंथन

PATNA : बिहार में एक जून तक के लिए लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए औऱ बढाया जायेगा लेकिन सरकार कई छूट देने पर सहमत है. कल यानि सोमवार को लॉकडाउन पर फैसले के लिए बिहार सरकार के क्र

बिहार में एक जून के बाद भी बढेगा लॉकडाउन लेकिन मिलेंगी कई छूट, सोमवार को फैसले से पहले सरकार ने किया मंथन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में एक जून तक के लिए लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए औऱ बढाया जायेगा लेकिन सरकार कई छूट देने पर सहमत है. कल यानि सोमवार को लॉकडाउन पर फैसले के लिए बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है. उससे पहले राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन औऱ दूसरे विभागों से फीडबैक ले लिया है. सबों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की है. 

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग सभी जिलाधिकारी लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सूबे में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना के मामलों में काफी कमी आय़ी है लेकिन फिर भी स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रित नहीं हुई है. ऐसे में अगर अभी लापरवाही बरती गयी तो कोरोना के फिर से फैलने का खतरा बढ सकता है. लिहाजा फिलहाल सख्ती बरतना जरूरी है. जिलाधिकारियों औऱ दूसरे सरकारी अधिकारियों से मिले फीडबैक के बाद सूबे में लॉक़डाउन का आगे बढना तय माना जा रहा है.

सोमवार को फैसला

इस बीच सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलायी गयी है. इसी बैठक में लॉकडाउन पर फैसला लिया जायेगा. सरकारी सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन को एक सप्ताह औऱ बढ़ाने का फैसला लगभग हो चुका है. सोमवार को इस पर मुहर लगने की औपचारिकता निभायी जायेगी.

कई तरह की छूट देने की तैयारी

हालांकि बिहार सरकार लॉक़डाउन में कई तरह की छूट देने की तैयारी में है. फिलहाल सूबे में जरूरी सामानों की दुकानों के खुलने का समय शहरी क्षेत्र में सुबह 6 से 10 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक है. दुकानों के खुलने की समयसीमा बढायी जा सकती है. सरकार ने जरूरी सामानों के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन औऱ हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है. 1 जून के बाद कपड़े औऱ कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें