Bihar Crime News: प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 धराए Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम के औचक निरीक्षण में कई धराए Bihar News: छठ-दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अभी से आसमान छू रहे हवाई जहाज के किराए Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित Bihar News: 5 जिलों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, समय रहते हो जाएं सतर्क Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत
05-Apr-2025 04:00 PM
By First Bihar
Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 1249 नए सर्वे कर्मियों की बहाली करने जा रहा है। जल्द से जल्द मेधा सूची प्रकाशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद से अनुरोध किया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने सर्वे कर्मियों की नियुक्ति की इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निदेश विभाग के सचिव जय सिंह को दिया। मंत्री संजय सरावगी कल अपने कार्यालय कक्ष में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में मंत्री ने भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त में कार्यरत कार्यबल के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के काम में 11262 कर्मी कार्यरत हैं। नए कर्मियों की बहाली के बाद सर्वे कर्मियों की संख्या बढ़कर 12511 हो जाएगी जिससे भूमि सर्वे के काम में और गति आएगी। जिन नए सर्वे कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है उनमें शिविर प्रभारी के 49, कानूनगो के 58, लिपिक के 89 और सबसे अधिक अमीन के 1053 पद शामिल हैं।
1239 पद वैसे हैं जो भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा योगदान हेतु दिए गए अंतिम अवसर में भी अभ्यर्थियों द्वारा योगदान नहीं करने पर रिक्त घोषित किए गए थे। मानदेय आधारित संविदा के इन पदों:- विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पिछले साल जुलाई के महीने में 9888 सर्वे कर्मियों का चयन किया गया था। इनमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 8053 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल थे। 3 जुलाई, 2024 को नियुक्ति पत्र हासिल करने के बाद 4 से 10 जुलाई के बीच उन्हें अपने-अपने जिलों में योगदान देना था। लेकिन कई बार मौका दिए जाने के बावजूद 1249 पदों पर अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं दिया था।
भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसे दिसंबर, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार में यह काम 2 चरणों में पूरा किया जा रहा है। प्रथम चरण में 20 जिलों के चुने हुए 89 अंचल शामिल थे, दूसरे चरण में बिहार के शेष 445 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम शुरू किया गया है।