ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जिन पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध वे फील्ड में नहीं रहेंगे, बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश.. लेकिन अमल कबतक?

PATNA : बिहार के दागी और संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों को लेकर मुख्यालय अब सख्त हो गया है। संदिग्ध आचरण वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को फील्ड से हटाने का निर्देश द

जिन पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध वे फील्ड में नहीं रहेंगे, बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश.. लेकिन अमल कबतक?
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के दागी और संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों को लेकर मुख्यालय अब सख्त हो गया है।  संदिग्ध आचरण वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को फील्ड से हटाने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की तरफ से इस बाबत दिशा निर्देश जारी किया गया। एडीजी मुख्यालय जे एस गंगवार ने यह आदेश सभी जिला और रेंज के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिया है। जेएस गंगवार ने कहा है कि पुलिस महकमे में स्वच्छता बनी रहे और गलत आचरण वाले लोग साइडलाइन रहे इसलिए ऑपरेशन क्लीन अप चलाया जाएगा। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि ऑपरेशन क्लीन अप के तहत वैसे पुलिसकर्मियों का क्या होगा जो बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग कर फील्ड में रह जाते हैं? 


एडीजी मुख्यालय ने संदिग्ध आचरण वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ऐसे मामलों को भी जल्द निपटाने का निर्देश दिया है जिन मामलों में पुलिस कर्मियों के ऊपर विभागीय कार्यवाही चल रही हो और काफी अरसा निकल जाने के बावजूद कोई अंतिम रिपोर्ट नहीं आई हो एडीजी मुख्यालय जे एस गंगवार ने कहा है कि ऐसे पुलिस कर्मियों के ऊपर जल्द भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी जिनके ऊपर पहले से जांच चल रही है। 


अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके सरेंडर को लेकर भी डीजीपी एसके सिंघल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपराध से जुड़े मामलों में नतीजे पर निकलने के लिए तेजी लाएं और साथ ही साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दें। अगर पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी करती है तो सरेंडर का एवरेज भी बढ़ जाता है, यह माना जाता है। ऐसे में पुलिस को ज्यादा सक्रियता दिखाए जाने की जरूरत है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें