ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

आज से हॉलमार्क वाला गोल्ड, बिहार के 12 जिलों में हॉलमार्किंग हुआ अनिवार्य

PATNA : देश में हॉलमार्किंग वाले गोल्ड की अनिवार्यता को अब सरकार ने अमल में लाना शुरू कर दिया है। बिहार के 12 जिलों समेत देश भर के ढाई सौ से ज्यादा जिलों में आज से हॉलमार्किंग को अ

आज से हॉलमार्क वाला गोल्ड, बिहार के 12 जिलों में हॉलमार्किंग हुआ अनिवार्य
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में हॉलमार्किंग वाले गोल्ड की अनिवार्यता को अब सरकार ने अमल में लाना शुरू कर दिया है। बिहार के 12 जिलों समेत देश भर के ढाई सौ से ज्यादा जिलों में आज से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना हॉलमार्किंग के सोने के आभूषण नहीं बिकेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में बनी एक्सपोर्ट कमेटी की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। मंगलवार की देर रात तक चली बैठक के बाद मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी है। 


एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि बिहार के 12 जिलों में बुधवार यानी आज से हॉलमार्किंग कानूनी तौर पर लागू हो जाएगा। इससे बिहार समेत पूरे देश में सोने का मार्केट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो पाएगा। बैठक में तय हुआ है कि अगस्त तक हॉलमार्किंग के नियमों का पालन नहीं करने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी। 2 ग्राम तक के सोने पर हॉलमार्किंग की छूट लागू रहेगी। साथ ही साथ अल्टरेशन में 2 ग्राम तक इस गाने पर इसकी छूट लागू होगी। फिलहाल एचयूआईडी यानी यूनिक आईडी की बाध्यता भी नहीं होगी। सरकार ने यह तय किया है कि जहां फर्स्ट सेल होगा वहीं पर हॉलमार्किंग का चार्ज लगेगा। 


बिहार के जिन 12 जिलों में आज से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है उसमें पटना के साथ-साथ बक्सर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, नवादा, नालंदा, सारण, बेगूसराय, भागलपुर और गया जिला शामिल है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें