ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, 20 को होने वाली थी शादी

PATNA: खबर पटना के मसौढ़ी की है, जहां बीते दिन बिजली ठीक करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत पुल पर करंट लगने से हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का म

बिहार: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, 20 को होने वाली थी शादी
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: खबर पटना के मसौढ़ी की है, जहां बीते दिन बिजली ठीक करने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत पुल पर करंट लगने से हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को पोल से उतारा। और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारी बिजली मिस्त्री की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि मृतक की शादी इसी महीने के 20 मई को होने वाली थी। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मसौढ़ी के मानिक चक कुम्हार टोली में मानव बल का बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र कुमार 25 वर्ष पुल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली पोल पर करंट दौड़ने लगी और बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र कुमार इसकी चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गया है। 


इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से र्मेंद्र कुमार के शव को नीचे उतारा। अस्पताल में डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मानव बल के स्टाफ धर्मेंद्र कुमार की मौत करंट लगने से हुई है। न की हार्ट अटैक से हुई है। 


वहीं, आसपास के  गांव के लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार करीब 10 साल से बिजली विभाग के लिए काम कर रहा था। इस महीने के 16 तारीख की धर्मेंद्र की तिलक होनी थी और 20 तारीख को बारात जाने वाला था। इस घटना के बाद पूरा परिवार गम में दुब गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें