ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की तिथि घोषित, जारी किया दिशा-निर्देश

PATNA : बिहार में अभी अभी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खातं हुई है जिसमें बिहार में पंचायत राज संस्थाओं के छह मुख्य पदों ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ज

बिहार : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की तिथि घोषित, जारी किया दिशा-निर्देश
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अभी अभी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खातं हुई है जिसमें बिहार में पंचायत राज संस्थाओं के छह मुख्य पदों ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और ग्राम कचहरी के सरपंच और पंच के पदों के चुनाव 11 चरणों में पुरे किए गए. अब जिला परिषदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, उप मुखिया, उप सरपंच, पंचायत समिति प्रमुख के चुनाव की तिथि शनिवार को जारी कर दी गयी. 


बता दें इसके अनुसार उप मुखिया और उप सरपंच के चुनाव को लेकर 20 दिसंबर इसके अनुसार उप मुखिया और उप सरपंच के चुनाव को लेकर 20 दिसंबर तक सूचना जारी की जाएगी और 24 से 31 दिसंबर के बीच चुनाव होगा. दूसरी तरफ पंचायत समिति प्रमुख के पद के चुनाव को लेकर 19 दिसंबर तक सूचना जारी होगी और 27 दिसंबर से 03 जनवरी, 2022 के बीच चुनाव होगा. जबकि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए 19 दिसंबर तक सूचना जारी की जाएगी और 27 दिसंबर से 03 जनवरी, 2022 के बीच चुनाव पूरा किया जायगा.


राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को राज्य के सभी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया. आयोग के अनुसार नवगठित ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरियों को जिला गजट में प्रकाशित करने, निर्वाचित सदस्यों को सक्षम पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाने और उप मुखिया/उप सरपंच, प्रमुख / उप प्रमुख, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को पूरी करने का निर्देश दिया गया है. बता दें निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत की पहली बैठक से अगले पांच वर्षों के लिए पंचायत का गठन होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें