ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सचेत; जानिए.. सभी 38 जिलों का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। शीत दिवस की स्थिति के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Bihar Weather Update
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट और 26 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे खासकर सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है।


रेड अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं। इन इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अन्य 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले शामिल हैं। इन जिलों में कोहरे की स्थिति अपेक्षाकृत कम गंभीर मानी जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में फिलहाल शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। ठंडी हवाओं और धूप की कमी के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें