ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Dsp: पत्नी-बच्चों के नाम पर 'करोड़ों' की संपत्ति अर्जित करने के आरोपी DSP फंसे, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर शुरू हुई कार्यवाही

बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी मुरली मनोहर मांझी पर अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसकी निगरानी IG राकेश राठी करेंगे।

बिहार डीएसपी भ्रष्टाचार, मुरली मनोहर मांझी संपत्ति, DSP Murli Manohar Manjhi, बिहार पुलिस जांच, अवैध संपत्ति बिहार, भ्रष्टाचार में पुलिस अधिकारी, विभागीय कार्रवाई बिहार, रिटायर डीएसपी जांच, बिहार गृह
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Dsp: अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर गृह विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. आईजी राकेश राठी को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.

गृह विभाग के संकल्प में कहा गया है कि मोतिहारी सदर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुरली मनोहर मांझी के खिलाफ 24 सितंबर 2024 को बिहार पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट किया था. आरोप है कि डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने स्वयं, पत्नी एवं बच्चों के नाम पर करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है. यह सरकारी सेवक के आचरण के विरूद्ध है. इन आरोपों के खिलाफ इनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई. 29 जनवरी 2025 को इन्होंने अपना जवाब सौंपा. जवाब की समीक्षा की गई. इसके बाद निर्णय लिया गया कि इनके खिलाफ गठित आरोपों के लिए वृहद जांच की जरूरत है. इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. गृह विभाग ने कहा है कि आरोप सेवानिवृत डीएसपी दस दिनों या संचालन पदाधिकारी द्वारा दिए गए समय पर हाजिर होकर अपना पक्ष रखें. 

बता दें, मुरली मनोहर मांझी जो मोतिहारी सदर के एसडीपीओ थे. इस दौरान इनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने भी इनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय से शिकायत की थी. इसके बाद मांझी का स्थानांतरण हो गया. मोतिहारी से सीआईडी पटना में पदस्थापित हुए. यहीं से सेवानिवृत हो गए हैं. रिटायरमेंट के बाद अब जाकर कार्रवाई शुरू हुई है.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें