ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस आज, गांधी मैदान में सीएम नीतीश करेंगे 5 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन

Bihar Diwas 2025: राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस बार बिहार दिवस का थीम 'उन्नत बिहार-विकसित बिहार' रखा गया है।

Bihar Diwas 2025
बिहार दिवस आज, सीएम नीतीश करेंगे 5 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Diwas 2025: आज पूरे राज्य में बिहार दिवस को त्यौहार के तौर पर मनाया जाएगा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी आज से बिहार दिवस समारोह शुरू होगा। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। 


बिहारवासियों के लिए आज बेहद खास दिन, 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। बिहार 22 मार्च, 1912 को बंगाल से अलग होकर एक अलग प्रांत बना था। इसलिए इस दिन को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर राज्य के अलग-अलग शहरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी आज से बिहार दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके लिए भव्य रूप से तैयारियां की गई है। बिहार दिवस समारोह 22 से 26 मार्च तक गांधी मैदान में मनाया जाएगा।


आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। समारोह में उन्नत बिहार, विकसित बिहार की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में सरकार के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा, जहां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं, समारोह में लोग कई प्रकार के बिहारी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें