ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में कोरोना के 6 नये मामले आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची 1326 पर

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों का नया आंकड़ा जारी हुआ है। बिहार में 6 नये मरीज मिले हैं। मरीजों की कुल संख्या 1326 पर पहुंच गयी है।<

बिहार में कोरोना के 6 नये मामले आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची 1326 पर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों का नया आंकड़ा जारी हुआ है।  बिहार में 6 नये मरीज मिले हैं। मरीजों की कुल संख्या 1326 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा सोमवार को जारी किए गये पहले अपडेट के मुताबिक बिहार में 6 नये मरीज मिले हैं। सभी पुरुष मरीज पाए गये हैं। बिहार के सहरसा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय से मरीज मिले हैं।


सहरसा में 14,45 और 20साल के तीन मरीज मिले हैं जबकि सुपौल में 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खगड़िया में 11 साल का बच्चा तो बेगूसराय में 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 


इससे पहले बिहार में रविवार को एक दिन में 142 नए कोरोना पॉजिटिव मिले । रविवार की देर रात तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1320 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की देर रात को 36 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी पटना, बेगूसराय, किशनगंज, सुपौल,सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, जमुई और खगड़िया में मिले हैं।


बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 453 हो गयी है।


रविवार को पटना जिले में सबसे ज्यादा 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये थे। कोरोना संक्रमण के मामले में बिहार के सर्वाधिक प्रभावित जिला पटना में अब तक रिकॉर्ड 164 मामले सामने आ चुके हैं। खास इलाकों की बात करें तो बिहार सैन्‍य पुलिस (BMP), बाढ़, खाजपुरा व अथमलगोला के इलाके विशेष प्रभावित हैं। इनमें बीएमपी व खाजपुरा के इलाके हॉट-स्‍पॉट बनकर उभरे हैं। पटना के रूपसपुर मोड़ व छोटी पहाड़ी को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित पटेल नगर के आदर्श नगर की गली नंबर पांच को पुन: सील किया जा रहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें