BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Bihar News: शिक्षक का शव बंद कमरे से बरामद, तलाक के बाद से बढ़ गया था अकेलापन और तनाव Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस.सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान मुंह में मधुमक्खी जाने से गई थी संजय कपूर की जान, जानें... ऐसी हालत में करना चाहिए कौन सा काम?
28-Apr-2025 01:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार ने एक बार फिर से अपने को साबित करने का काम किया है। देशभर के विकसित राज्यों तक को पछाड़ कर बिहार एक बार फिर शीर्ष पर है। यूपी, महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़कर बिहार डिजिटल मुलाकात प्रबंधन में टॉप पर पहुंच गया है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 के दौरान बिहार की 59 जेलों में कुल 7.21 लाख लोगों ने बंद कैदियों से मुलाकात की है। इनमें 99.99% मुलाकातियों को पूर्व से ऑनलाइन एंट्री के बाद ही जेल परिसर में प्रवेश दिया गया, जो इसे देश में डिजिटल कैदियों से मुलाकात प्रबंधन में अव्वल राज्य बनाता है।
इसके विपरीत, उत्तर प्रदेश की जेलों में इसी अवधि में 22.15 लाख मुलाकाती आए, लेकिन 98% से अधिक की मैनुअल एंट्री की गई। यूपी में 2% से भी कम मुलाकातियों की डिजिटल एंट्री हुई। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों से मुलाकात के मामले में बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र- 1,55,135, दिल्ली- 59,341 और बिहार- 42,412 कैदियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुलाकात हुई।
नेशनल प्रिजन पोर्टल के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक बिहार की जेलों में सर्वाधिक मुलाकातें निम्नलिखित जेलों में दर्ज की गईं:
आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर (पटना) – 39,134 मुलाकाती
शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल, मुजफ्फरपुर – 37,938
सेंट्रल जेल, गया – 27,272
जिला जेल, सीतामढ़ी – 26,983
सेंट्रल जेल, पूर्णिया – 26,477
जिला जेल, अररिया – 25,833
जिला जेल, हाजीपुर – 23,590
जिला जेल, आरा – 23,166
जिला जेल, बिहारशरीफ – 22,668
जिला जेल, छपरा – 20,895
जिला जेल, समस्तीपुर – 20,618
ऑनलाइन मुलाकात प्रणाली: शीर्ष 5 राज्य (2024-25)
राज्य | ऑनलाइन मुलाकात | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग | ऑफलाइन मुलाकात | कुल मुलाकाती |
बिहार | 6,78,246 | 42,412 | 235 | 7,20,893 |
उत्तर प्रदेश | 39,847 | 0 | 21,75,914 | 22,15,761 |
महाराष्ट्र | 19,448 | 1,55,135 | 4,63,879 | 6,38,462 |
दिल्ली | 1 | 59,341 | 3,91,274 | 4,50,616 |
गुजरात | 1 | 40,600 | 1,40,419 | 1,81,020 |