ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

DM taken action on BEO : बेतिया में 9 प्रखंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई, डीएम के आदेश की अनदेखी पर हुई कारवाई

DM taken action on BEO : बेतिया जिले में नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से 12 हजार से अधिक शिक्षकों का वेतन रुका है।इसको लेकर डीएम ने कारवाई की है |

बेतिया, शिक्षा विभाग, प्रखंड शिक्षा अधिकारी, वेतन रोक, शिक्षक डेटा, विधानसभा चुनाव, लापरवाही, Betia, Education Department, Block Education Officer, Salary Stoppage, Teacher Data, Assembly Election, Ne
BEO पर DM ने की कारवाई
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DM taken action on BEO आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शिक्षकों का डेटा तैयार करने में नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की लापरवाही सामने आई है। जिला पदाधिकारी (DM) दिनेश कुमार राय के 15 अप्रैल के सख्त आदेश के बावजूद ये अधिकारी आवश्यक सूची जिला निर्वाचन कोषांग को समय पर नहीं दे सके। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीष कुमार सिंह ने इन नौ बीईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है और स्पष्टीकरण भी मांगा है।


इस लापरवाही के कारण बेतिया जिले में लगभग 12 हजार शिक्षकों का अप्रैल महीने का वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। डीएम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की अद्यतन विवरणी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो सकें।


जिला शिक्षा अधिकारी ने चनपटिया, लौरिया, मैनाटांड़, मझौलिया, नरकटियागंज, सिकटा, ठाकरहां, योगापट्टी और नौतन के बीईओ को कर्तव्यहीनता में दोषी मानते हुए कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को न केवल वेतन रोक का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें जिला निर्वाचन कोषांग को अपडेटेड डेटा और एनओसी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा।


जिला शिक्षा कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस लापरवाही से चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आई है और विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। आगामी समय में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें