ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BIHAR CRIME : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर घुसकर महिला को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी मे

BIHAR CRIME : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर घुसकर महिला को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


जानकारी के मुताबिक, कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में रात कुछ अपराधियों ने एक महिला लक्ष्मी देवी जो मनीष ठाकुर की पत्नी है के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है। 


बताया जा रहा है कि गोली चलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल कुरसेला थाना को दी गई। मौके पर कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंच कर, आगे की कार्रवाई में जुट गए। घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि महिला की मौत हो गई है और कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं महिला के बेटे ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े आठ बजे की है, दो अपराधी आए और उसे गोली मार कर फरार हो गए। पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें