ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी!

Arif Mohammad Khan : बीएन कॉलेज में हालिया घटनाओं और शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ रही अव्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि विश्वविद्यालयों को 'ज्ञान का मंदिर' माना जाता है, न कि बमबाजी और गुंडागर्दी का अखाड़ा।

बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, यूनिवर्सिटी में बमबाजी, बीएन कॉलेज पटना घटना, पटना में पत्रकार सम्मेलन, पत्रकार सम्मान 2025, विश्व संवाद केंद्र कार्यक्रम, Arif Mohammad Khan speech, Bihar university
Governer Arif Mohammad Khan
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Arif Mohammad Khan : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को पटना में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान राज्य के विश्वविद्यालयों में बढ़ रही अनुशासनहीनता पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर है, यहां बमबाजी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने प्रशासन और कुलपतियों को चेताते हुए कहा कि इस तरह दुखद घटना हम बर्दास्त नही करेंगे |


राजधानी के बीआईए सभागार में विश्व संवाद केंद्र पटना द्वारा आयोजित ‘आद्य पत्रकार देवर्षि नारद स्मृति कार्यक्रम’ में राज्यपाल ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का विषय था— "राष्ट्रीय अस्मिता और समकालीन चुनौतियां"। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में संवाद की परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा, “हम शक्ति की भाषा समझते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करना भी जानते हैं।”


बीएन कॉलेज की घटना पर नाराजगी

हाल ही में पटना के बीएन कॉलेज में बमबाजी की घटना हुई थी, जिसने राज्यभर में हलचल मचा दी थी। इस पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे कृत्य शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करते हैं। उन्होंने इशारों में स्पष्ट कर दिया कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी, और जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।


पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया: वरिष्ठ पत्रकार अनिल विभाकर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद पत्रकारिता शिखर सम्मान, विशाल कुमार (नवादा) को पं. केशवराम भट्ट पत्रकारिता सम्मान, छायाकार सचिन कुमार को बाबूराव पटेल रचना धर्मिता सम्मान मिला है | 


यूनिवर्सिटी में राजनीति या अपराध नहीं चलेगा

राज्यपाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य के नामी विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति और हिंसा के मामले सामने आए हैं। यह स्पष्ट संदेश है कि राज्यपाल अब इन मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें