ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार के 4 मजदूरों की आंध्र प्रदेश में मौत, केमिकल फैक्ट्री में हुआ धमाका

DESK : आंध्र प्रदेश की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके की खबर है। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और इस हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्

बिहार के 4 मजदूरों की आंध्र प्रदेश में मौत, केमिकल फैक्ट्री में हुआ धमाका
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आंध्र प्रदेश की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके की खबर है। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और इस हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग में जलने की वजह से 6 मजदूरों की मौत हुई है। इनमें से 4 बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। 


इस फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनोमिथाइल के रिसाव के कारण आग लगी और फिर धमाका हो गया। इस धमाके में 6 लोगों की मौत की पुष्टि स्थानीय पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने की है। 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है। केमिकल फैक्ट्री एलुरु के ओक्किरेड्डीगुडम में स्थित है। जिन मजदूरों की मौत हुई है उनकी पहचान कर ली गई है। बिहार के सभी 4 मजदूर नालंदा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कारू रविदास, मनोज कुमार, सुभाष रविदास और हरदास रविदास के तौर पर हुई है।


केमिकल फैक्‍ट्री में एसिड लीक कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हादसे में घायल अन्‍य लोगों को 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें