ब्रेकिंग
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जाननालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

बिहार : अब सीधे अस्पतालों को मिलेगी रेमडेसिविर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था बनाई है. अब यह इंजेक्शन मरीजों के आधार पर सीधे अस्पताल क

बिहार : अब सीधे अस्पतालों को मिलेगी रेमडेसिविर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था बनाई है. अब यह इंजेक्शन मरीजों के आधार पर सीधे अस्पताल को मुहैया कराई जाएगी. राज्य औषधि नियंत्रक रविंद्र कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.


जानकारी हो कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गंभीर संक्रमण के शिकार मरीजों की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर रामबाण बन गई है. इसके बाद उसकी मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इंजेक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य के अस्पतालों और मरीजों को इंजेक्शन मिल सके, इसके लिए अस्पतालों को कोविड संक्रमितों की संख्या के आधार पर यह इंजेक्शन मुहैया कराया जाएगा. 


इसके लिए अस्पताल को गूगल फॉर्म शीट पर मरीजों का विवरण अपने अस्पताल के ईमेल आईडी से सरकार को मुहैया कराना होगा. सरकार ने रेमडेसिविर के वितरण के लिए गूगल फॉर्म सीट पर काम को सही प्रकार से अंजाम देने के लिए सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया है. इस मेल और मरीज की संख्या के आधार पर संबंधित कंपनी के डिपो की ओर से जिले को प्राधिकृत स्टॉकिस्ट रेमडेसिविर उपलब्ध कराया जाएगा. सभी जिले के सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक, सहायक नोडल पदाधिकारी होंगे. इसके साथ ही जिलों के सहायक औषधि नियंत्रकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन काम करने वाले औषधि निरीक्षकों से सहयोग प्राप्त कर उक्त दवा की कालाबाजारी पर भी रोक लगायें.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें