ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, एसडीएम रैंक के हैं सभी अधिकारी

PATNA : देर रात तक के बिहार के प्रशासनिक गलियारे में हलचल बनी हुई है। सरकार में आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबा

12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, एसडीएम रैंक के हैं सभी अधिकारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देर रात तक के बिहार के प्रशासनिक गलियारे में हलचल बनी हुई है। सरकार में आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। यह सभी आईएएस अधिकारी एसडीएम रैंक के हैं।



आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें 2019 बैच के आईएएस अधिकारी समीर सौरभ का तबादला उप विकास आयुक्त मोतिहारी के पद पर किया गया है। वह अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी ऑन सोन रोहतास के पद पर तैनात थे। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार अनुराग को भागलपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। सौरव सुमन यादव को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। नवीन कुमार को मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। विक्रम विरकर को भोजपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दीपक कुमार मिश्रा को नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। श्रेष्ठ सुमन को मोतिहारी सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रदीप सिंह को दानापुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद तैनाती का इंतजार कर रही चंद्रमा अत्री को रोहतास के डेहरी ऑन सोन में अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रही अनुपमा सिंह को बगहा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।



तबादले की लिस्ट में 2020 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर भी शामिल हैं। उन्हें पटना सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अभिषेक पलासिया को नालंदा बिहार शरीफ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें