PATNA: पटना के मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को बिहार एसटीएफ ने अरेस्ट किया है। लोहानीपुर में एक किराए के मकान से उसे दबोचा गया। दुर्गेश मिश्रा पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम का रहने वाला है। वह 2014 से फरार था और पिछले12 साल से वह लगातार ठिकाना बदल रहा था।
वांछित अपराधी दुर्गेश मिश्रा पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में छिपा हुआ था। यहां जहां पिछले कई साल वह किराये पर घर लेकर रह रहा था। पहचान छिपाने के लिए उसने अपना दाढ़ी-मूंझ कटवा लिया था और सिर में टोपी पहनकर रहता था, जिससे की लोग उसे पहचान ना पाये। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली थी।
30 नवंबर को बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि दुर्गेश मिश्रा लोहानीपुर में छिपा हुआ है। यहां वो अपना हुलिया बदलकर किराये के मकान में रहता था, उसके बारे में इलाके के लोग भी अनजान थे। जब पता चला कि दुर्गेश मिश्रा वांछित अपराधी है, उसे कई साल से पुलिस तलाश रही है।
पुलिस की नजर से बचने के लिए वो घर से बाहर भी जल्दी नहीं निकलता था। उसके ऊपर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। बेऊर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे लोहानीपुर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।





