ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

नवादा में वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर मौजा में प्रस्तावित चीनी मिल की भूमि का निरीक्षण किया गया। बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन और नई मिलों के निर्माण से किसानों की आय और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद।

बिहार न्यूज
किसानों में उत्साह का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NAWADA: गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सह जिला प्रभारी सचिव, नवादा, के. सेंथिल कुमार, भा.प्र.से. ने बुधवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में चीनी मिल स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने संबंधित भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम, एसडीएम, सहायक ईखायुक्त वेदव्रत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


दरअसल राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने के साथ-साथ 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर मौजा में लगभग 100 एकड़ उपयुक्त भूमि का चयन एवं चिन्हीकरण किया गया है।


बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की कवायद तेज

मकनपुर एवं इसके आसपास का क्षेत्र गन्ना खेती के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। यहां की उपजाऊ भूमि एवं सुदृढ़ सिंचाई व्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना उत्पादन के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। साथ ही चयनित स्थल तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से आवागमन भी सुगम रहेगा। क्षेत्र में वर्ष 1993 से बंद पड़ी चीनी मिल के पुनः संचालन एवं नई मिल की स्थापना की संभावना से स्थानीय किसानों में उत्साह का माहौल है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।


चीनी मिल परियोजना से किसानों में उत्साह

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि प्रस्तावित मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करें।


जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि गन्ना विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा वारिसलीगंज में शीघ्र ही गन्ना विकास से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें