ब्रेकिंग
बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए भवन में शिशु और स्त्री-प्रसूति विभाग को शिफ्ट करने की तारीख तय। विभागों में आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Medical College : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के नवनिर्मित भवन में शिशु विभाग, स्त्री-प्रसूति विभाग और आंख विभाग को शिफ्ट करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अस्पताल का दौरा किया। 


स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, बीएमएससीआइएल और निर्माण एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों ने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में शिशु विभाग और स्त्री-प्रसूति विभाग को 21 और 28 फरवरी को शिफ्ट करने की तारीख तय की गई। 


शिफ्टिंग से पहले इन विभागों में आवश्यक संसाधनों की कमी को पूरा करने की योजना बनाई गई। शिशु विभाग के नीकू और पीकू में 55 बेड, सामान्य शिशु मरीजों के लिए 66 तथा थैलसिमिया, एनआरसी और सामान्य शिशु रोगियों के लिए 30 बेड निर्धारित किए गए हैं। 


साथ ही, स्त्री-प्रसूति विभाग के लिए 90 सामान्य बेड, दो अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर, एक पोस्ट आपरेटिव और रिकवरी रूम के साथ 10 आइसीयू भी आवंटित किए गए हैं। इन दोनों विभागों के शिफ्ट होने के बाद आंख विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।


पीएमसीएच के रेडियोलाजी विभाग में स्थित दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन को चालू करने पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि सीटी स्कैन के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) से पत्राचार किया गया है और एमआरआई को चालू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीएमएससीआइएल के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कदम से मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक के बाद, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों में ओपीडी, ओटी, माइनर ओटी आदि में आवश्यक उपकरणों और वस्तुओं की जानकारी ली गई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी आवश्यकताएं बताई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन जरूरतों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, जहां से बीएमएससीआइएल के माध्यम से इन उपकरणों और सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें