ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

Patna News: पटना मेयर के घर पुलिस की रेड, बेटे पर मारपीट के गंभीर आरोप; समर्थकों का भारी हंगामा

Patna News: पटना मेयर सीता साहू के घर देर रात पुलिस की छापेमारी हुई, बेटे शिशिर कुमार पर नगर निगम की बैठक में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और स्थानीय लोग मेयर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना की राजनीति उस समय गरमा गई जब राजधानी के मेयर सीता साहू के आवास पर आधी रात को कई थानों की पुलिस एक साथ पहुंच गई। पुलिस ने मेयर के घर को चारों ओर से घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी। यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई, जिसके बाद इलाके में भारी हड़कंप मच गया। पुलिस की यह छापेमारी पटना नगर निगम की एक हालिया बैठक में हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। आरोप है कि बैठक के दौरान मेयर के बेटे शिशिर कुमार ने एक पार्षद के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसी सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेयर के घर दबिश दी।


पुलिस की छापेमारी की खबर फैलते ही, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मेयर के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।


नगर निगम की बैठक के दौरान मेयर बेटे शिशिर कुमार की एक पार्षद से तीखी बहस हो गई थी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पीड़ित पार्षद ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर मेयर सीता साहू या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं यह मामला अब राजनीतिक रंग भी पकड़ता नजर आ रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें