ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

पटना मेयर के वार्ड में रहती है कोरोना पॉजिटिव महिला, सिटी से दानापुर जाकर कराया था इलाज

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 को पार कर चुका है। अब तक 707 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच पटना में रविवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हो चुकी है। बा

पटना मेयर के वार्ड में रहती है कोरोना पॉजिटिव महिला, सिटी से दानापुर जाकर कराया था इलाज
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 को पार कर चुका है। अब तक 707 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच पटना में  रविवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हो चुकी है। बाढ़ अनुमंडल के साठ साल के शख्स की पीएमसीएच में मौत हो गयी थी। वहीं पटना के बाढ़ इलाके में कोरोना के 8 से ज्यादा केस सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।वहीं पटना सिटी के आलमंगज में महिला को कोरोना पॉजिटिव महिला के पाए जाने के बाद एक बार फिर शहर में कोरोना का खौफ ज्यादा बढ़ गया है।


पटना की मेयर सीता साहू के वार्ड 58 में आलमगंज थाना के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले में रविवार की दोपहर 56 वर्षीया महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। महिला के पति शिवलाल साह गुलजारबाग स्थित सरकारी प्रेस से रिटायर्ड हो चुके हैं। बेटा पवन ट्यूशन पढ़ाता है।परिवार वालों को आशंका है कि अप्रैल के पहले सप्ताह से महिला को इलाज के लिए सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर लगाने के दौरान कोरोना की चपेट में आई होगी।  महिला को परिवार वाले एंबुलेंस से फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान और दानापुर स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे।


बेटे ने बताया कि बवासीर की शिकायत पर मां की हालत शुक्रवार को खराब होने के बाद एनएमसीएच लेकर गए। वहां शनिवार को कोरोना की जांच हुई। रविवार की दोपहर आरएमआरआइ से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इमरजेंसी में बीमारी का इलाज शुरू हुआ। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एनएमसीएच में ही रह रहे पति और बेटे को क्वारंटाइन किया गया।दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।


वहीं एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। सभी आने-जाने वाले सड़कों को सील किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में जितने भी लोग रहे हैं उन सभी की सैंपलिग होगी और संदिग्धों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के वार्डो को सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें