ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

पटना की डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, मेयर गुट ने की घेरेबंदी

PATNA : पटना नगर निगम में खींचतान की शुरुआत एक बार फिर से होती दिख रही है। कोरोना का संक्रमण कम होने और मानसून के पहले पटना नगर निगम का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। नगर निगम के पार

पटना की डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, मेयर गुट ने की घेरेबंदी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना नगर निगम में खींचतान की शुरुआत एक बार फिर से होती दिख रही है। कोरोना का संक्रमण कम होने और मानसून के पहले पटना नगर निगम का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल अगले साल जून में पूरा हो रहा है। फिलहाल चुनाव होने में आठ से नौ महीना का वक़्त है। लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक उठापटक की कोशिशें तेज हो गई हैं। 


पटना नगर निगम की मौजूदा डिप्टी मेयर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। मीरा देवी वार्ड 72 की पार्षद हैं, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में मेयर गुट लग गया है। अगले महीने 20 जुलाई को डिप्टी मेयर के कार्यकाल के दो साल पूरे हो रहे हैं। बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 25 (4) के तहत उप महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रावधान है। इसके तहत पद ग्रहण करने के दो साल पूरा होने के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कुल पार्षदों का एक तिहाई पार्षदों का हस्ताक्षर होना जरूरी है। मेयर गुट के पार्षदों का दावा है कि 50 से अधिक पार्षद डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर हस्ताक्षर करेंगे। मेयर गुट का दावा है कि डिप्टी मेयर गुट के पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के समर्थन में हैं। वहीं इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर डिप्टी मेयर मीरा देवी कहना है कि कुछ लोग भ्रम में रहते हैं। विकास के बजाय राजनीति करते हैं। वह इससे डरने वाले नहीं हैं। डिप्टी मेयर को पार्षदों ने ही चुना है और उन्हें रखना है या हटाना इसका फैसला पार्षदों को करना है।  


मौजूदा पटना नगर निगम के कार्यकाल में अभी तक डिप्टी मेयर पद के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पहले वर्ष जून 2019 में तत्कालीन डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें विनय कुमार पप्पू को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें