ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना के पारस हॉस्पिटल पर केस दर्ज, मां की मौत के बाद बेटी ने लागये गंभीर आरोप

PATNA : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल पारस हॉस्पिटल की मुसीबत बढ़ गई है। मंगलवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद उसकी बेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पारस के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा

पटना के पारस हॉस्पिटल पर केस दर्ज, मां की मौत के बाद बेटी ने लागये गंभीर आरोप
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल पारस हॉस्पिटल की मुसीबत बढ़ गई है। मंगलवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद उसकी बेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पारस के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने अस्पताल प्रबंधन पर जान-बूझकर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने शास्त्रीनगर थाने में पारस अस्पताल पर केस दर्ज करवाया है। उसकी मां आंगनबाड़ी सेविका थीं। पांच दिन पहले ही वह अपनी मां को नालंदा के हरनौत प्रखंड के गांव से लाई थी। मां के साथ अनहोनी की आशंका बेटी ने मंगलवार को ही जाहिर की थी। मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि आवाज उठाना ही उसकी मां की मौत का कारण बन गया। 


दो दिन पहले एसआईटी ने आरोप लगाया था कि पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मां के साथ हॉस्पिटल के कुछ स्टाफ ने दुष्कर्म किया। इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा की अपनी मां का इलाज करा रही युवती में सोमवार को चुप्पी साध ली थी हालांकि मंगलवार को उसकी मां की मौत हो गई। युवती का आरोप है कि उसकी मां के मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। महिला का अंतिम संस्कार बांस घाट पर किया गया।


पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद अब इस युवती ने पटना के डीएम को भी पत्र लिखने की बात कही है। माना जा रहा है कि पुलिसिया जांच के आधार पर जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट को भी जांच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस मामले में पटना के रेंज आईजी संजय सिंह ने कहा है कि छेड़खानी और अन्य धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पारस अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की बेटी की तरफ से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों की जांच अपनी तरफ से कराई है और उसे निराधार पाया है। पारस अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें