ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पटना के बाजार में मछली की मांग तेज, बढ़ गए दाम

PATNA : कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है। भारत में

पटना के बाजार में मछली की मांग तेज, बढ़ गए दाम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है। भारत में अबतक 166 और दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते असर के बीच एक अच्छी खबर आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस समाज में फैल नहीं रहा है। यानी कि अगर किसी एक व्यक्ति में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी वजह से पूरे इलाके में इसका असर फैल जाएगा। कोरोना के इस अपडेट के बीच पटना से खबर है कि चिकेन-मटन छोड़ लोग खूब मछली खा रहे हैं। पटना में मछलियों की मांग इतनी बढ़ गयी है कि कीमतों में जबदस्त उछाल आ गया है।


पटना में मछलियों की कीमत में भी 25 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो गयी है। पिछले दो सप्ताह से लोकल जिंदा मछलियों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। वेस्ट बंगाल के मेदनीपुर और नाइहट्टी से जहां जिंदा मछलियां पटना आ रही हैं वहीं बिहार के कई जिलों से भी जिंदा मछलियां बाजार में पहुंच रही हैं। पटना की मंडियों में पहुंचने वाली मछलियों में  रेहु, कतला, नैनी, कॉमन कॉर्प और ग्रास कॉर्प प्रमुख हैं।लोकल जिंदा रेहु 250 से 300 रुपये, कतला 300 से 350 रुपये, नैनी 250 से 300 रुपये,फंगास 150-200 रुपये, कॉमन कॉर्प 200- 250 रुपये तथा ग्रास 250 से 300 रुपये प्रति किलो किलो बिक रही हैं।  सबसे ज्यादा मांग जिंदा रोहु, कतला और नैनी की है। 


कोरोना की दहशत के बीच बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि बिहार में अब तक कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बिहार में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है और एहतियातन तमाम स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गये हैं। साथ ही लॉज-हॉस्टलों पर भी तालें लटक गये हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ से बचने की सलाह लगातार दी जा रही है। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अलर्ट मोड में है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें