ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

गाइडलाइन तोड़ने के कारण 9टू9 सुपर मार्केट सील, पटना में कई अन्य दुकानों पर भी एक्शन

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके मुताबिक शाम 7 बजे तक दुकानों को बंद कर देना है। केवल मेडिकल और खाने-पीने की दुकानों को खोलने की इजाजत

गाइडलाइन तोड़ने के कारण 9टू9 सुपर मार्केट सील, पटना में कई अन्य दुकानों पर भी एक्शन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके मुताबिक शाम 7 बजे तक दुकानों को बंद कर देना है। केवल मेडिकल और खाने-पीने की दुकानों को खोलने की इजाजत है। राजधानी में शाम सात बजे के बाद दुकान संचालित करने के आरोप में जिला प्रशासन ने 9टू9 सुपर मार्केट समेत दो दुकानों को अगले तीन दिनों के लिए सील कर दिया है।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी एसडीओ व डीएसपी को सरकारी दिशा निर्देश के मुताबिक शाम सात बजे तक दुकानों को बंद कराने का सख्त निर्देश दिया है। सभी अनुमंडलीय क्षेत्र में सात बजे तक दुकानें बंद की जा रही हैं। इसी क्रम में एसडीओ पटना सदर नितिन कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान कुछ दुकानों को खुला हुआ पाया।


सील होनेवाली दुकानों में राजीव नगर थाना के पास आशियाना दीघा रोड में स्थित 9 टू 9 सुपर मार्केट और न्यू एरा इलेक्ट्रिकल्स गुरुद्वारा गली, बुद्धा स्मृति पार्क के सामने स्थित दुकान शामिल है। डीएम ने सभी बीडीओ, सभी सीओ और थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग करने का निर्देश दिया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें