ब्रेकिंग
मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीमोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

पटना : IGIMS में दो माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार, मरीज़ों को मिलेगी बड़ी राहत

PATNA : बिहार में मरीज़ों के लिए इलाज की परेशानी लगातार बनी रहती है। कभी-कभी उन्हें दूसरे राज्य में जाकर अपना ट्रीटमेंट कराना पड़ता है। लेकिन अब पटना का IGIMS मरीज़ों की परेशानियों को

पटना : IGIMS में दो माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार, मरीज़ों को मिलेगी बड़ी राहत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मरीज़ों के लिए इलाज की परेशानी लगातार बनी रहती है। कभी-कभी उन्हें दूसरे राज्य में जाकर अपना ट्रीटमेंट कराना पड़ता है। लेकिन अब पटना का IGIMS मरीज़ों की परेशानियों को दूर करने की हर संभव कोशिश कर रही है। इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान यानी आइजीआइसी के जी प्लस 8 मंजिला नए भवन के दोनों माड्यूलर आपरेशन थिएटर में दस दिन में सर्जरी शुरू हो जाएगी। 



दोनों आपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद मरीज़ों को कई सुविधा मिल पाएगी। उन्हें माट्रियल वाल्व रिप्लेसमेंट, सिंगल और डबल वाल्व रिप्लेसमेंट, आट्रियल वाल्व रिप्लेसमेंट, एवीआर, सीएमडी से लेकर हृदय प्रत्यारोपण तक की सुविधा मिलेगी। इस दौरान सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. ओपी साह ने संस्थान के वरीय पदाधिकारियों प्रभारी निदेशक डा. केके वरुण, ओपीडी प्रभारी डा. एके झा, कैथलैब इंचार्ज डा. संदीप कुमार, लोकहित सूचना पदाधिकारी डा. अमिताभ, डा. सुषमा मौजूद रहें। अब एनेस्थीसिया विभाग से चिह्नित रोगियों की सर्जरी की अनुमति मिलते ही माड्युलर ओटी में आपरेशन होने लगेंगे।



पूजा के बाद सर्जन डा. ओपी साह ने बताया कि दोनों माड्युलर ओटी पूरी तरह से तैयार हैं। सर्जरी के पहले रोगियों की कई तरह की जांच आदि कराने के बाद एनेस्थीसिया विभाग उन्हें आपरेशन के लिए फिट करार देता है। जैसे ही एनेस्थीसिया विभाग से मरीजों को सर्जरी के लिए हरी झंडी मिलेगी, आपरेशन की शुरुआत कर दी जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें