ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पटना सिटी में कोरोना से 3 लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

PATNA CITY: बिहार में कोरोना का कहर अब भी जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना से लोगों की मौत भी हो रही है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि कई

पटना सिटी में कोरोना से 3 लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA CITY: बिहार में कोरोना का कहर अब भी जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना से लोगों की मौत भी हो रही है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि कई अस्पतालों में अचानक मरीजों के आने से उन्हें बेड भी नसीब नहीं हो रहा है। वही ऑक्सीजन की भी बड़ी समस्या सामने आ रही है। कोरोना से लोगों की हो रही मौत से लोग भी हैरान हैं। पटना सिटी में भी कई लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी है। पटना सिटी में तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में नवाबगंज स्थित अलकापुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी वही इसी कॉलोनी में रहने वाले संजय बाबा की पत्नी की भी जान कोरोना ने ले ली। पटना सिटी के गुरहट्टा में भी एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी है। मृतक की पहचान बीजेपी नेता अशोक केसरी के बड़े बेटे प्रभात उर्फ  टिंकू के रूप में हुई है। अचानक बढ़े मौत के आंकड़े से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मुहल्ले में रहने वाले लोग कोरोना से एक के बाद एक हो रही मौत की घटना से काफी परेशान हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें