ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Patna news: पटना में ऑटो स्टैंड और वेंडरों की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, नगर आयुक्त और DM-SSP ने किया निरीक्षण; दिए यह निर्देश

पटना में मंदिर और मस्जिद के पास ऑटो स्टैंड और वेंडरों की अव्यवस्था को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। DM और SSP ने स्थल निरीक्षण कर ऑटो चालकों, यात्रियों और वेंडरों के लिए व्यवस्थित स्थान तय करने और भीड़ व यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए।

Patna news
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna news: पटना शहर में मंदिर और मस्जिद के ठीक बगल में मौजूद ऑटो स्टैंड तथा सड़क किनारे फैले वेंडरों की समस्या को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन लगातार पहल कर रहा है। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में ऑटो चालकों, यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों—तीनों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।


स्थानीय स्टेकहोल्डर्स और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए पटना के नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, डीएम त्यागराजन एस एम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई तरह के मुद्दों पर पर जोर दिया। जिसमें ऑटो चालकों को कोई असुविधा न हो।


यात्रियों को आसानी से वाहनों की उपलब्धता मिले। वेंडरों को व्यवस्थित स्थान मिले, ताकि वे भी सुरक्षित और सुचारू रूप से अपना व्यवसाय चला सकें। धार्मिक स्थलों के पास रहने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यातायात बाधित न हो और किसी प्रकार का तनावपूर्ण माहौल न बने।


तीनों अधिकारियों ने ऑटो स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने, वेंडरों के लिए सुगम और सुरक्षित ज़ोन तय करने तथा सड़क पर अव्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में जरूरी निर्देश दिए।


जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार प्रयासों और सभी पक्षों के सहयोग से जल्द ही इस क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित कर लिया जाएगा, ताकि यहां आने-जाने वाले लोगों को आसानी हो और धार्मिक स्थल के आसपास शांति एवं सुगमता बनी रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें