ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

पटना एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज की हुई शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

PATNA: राजधानी पटना में हवाई यात्रियों की सुविधा का ख़ास ख्याल रखा जाता है। अब जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाउंज की भी सुविधा मिल सकेगी। इसमें हवाई यात्रियों के लिए मध

पटना एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज की हुई शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में हवाई यात्रियों की सुविधा का ख़ास ख्याल रखा जाता है। अब जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाउंज की भी सुविधा मिल सकेगी। इसमें हवाई यात्रियों के लिए मधुबनी संस्कृति और लोककला की व्यवस्था होगी। पटना एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज की शुरुआत पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार शाम की। आपको बता दें कि हाल ही में इस लाउंज को बनाया गया है। 


पटना एयरपोर्ट पर जिस लाउंज का निर्माण किया गया वो पहले की तुलना में काफी बड़ा है। इसकी दीवारें इतनी सुन्दर है कि आप वहां से अपनी नज़र नहीं हटा पाएंगे। दरअसल दीवारों की सजावट मधुबनी पेंटिंग से की गई है। साथ ही यात्रियों को आराम और खानपान की भी सुविधा मिल पाएगी। ख़ास बात तो ये है कि इस लाउंज में एक साथ 15 यात्री बैठ सकेंगे। विमानों के आवाजाही का समय डिस्प्ले पर दिखाया जाएगा। लाउंज के उद्घाटन के मौके पर बांकीपुर विधायक संजीव चौरसिया और एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रकाश भी शामिल रहे।


सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, जयप्रकाश नारायण,पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित आरक्षित प्रतीक्षालय का उद्घाटन कर अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। साथ ही पटना एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल को समय सीमा में पूर्ण करने का आदेश दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें