ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

पटना: पति के नहीं नहाने और ब्रश नहीं करने से तंग आई पत्नी, तलाक की दी अर्जी

PATNA: पति-पत्नी के बीच तलाक की बात तब पहुंचती है, जब दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी हो या फिर दोनों के बीच कोई बड़ी बात हो जाए. लेकिन अगर पति के ना नहाने और ब्रश नहीं करने स

पटना: पति के नहीं नहाने और ब्रश नहीं करने से तंग आई पत्नी, तलाक की दी अर्जी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पति-पत्नी के बीच तलाक की बात तब पहुंचती है, जब दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी हो या फिर दोनों के बीच कोई बड़ी बात हो जाए. लेकिन अगर पति के ना नहाने और ब्रश नहीं करने से कोई पत्नी इतनी तंग आ जाए कि मामला तलाक तक पहुंच जाए, तब आप क्या कहेंगे. हैरान करने वाली ये खबर राजधानी पटना से है.


तलाक का ये अजीबोगरीब मामला पटना के महिला आयोग पहुंचा है. जहां पति की गंदी आदतों से तंग होकर पत्नी ने तलाक की अर्जी डाल दी है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति ना ही नहाता है और ना ही रोज ब्रश करता है. पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण पति के मुंह से हमेशा बदबू आती है. पत्नी ने बताया कि हर रोज नहाने की बजाय वो 10-10 दिनों में एक बार नहाता है. 

पति की गंदी आदतों से तंग आकर पत्नी ने महिला आयोग में तलाक की अर्जी डाली है. वैशाली के देसरी नया गांव की रहने वाली महिला का नाम सोनी देवी है, जिसकी शादी साल 2017 में वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी. पत्नी ने महिला आयोग को बताया कि उसने अपने पति को कई बार गंदी आदतों को बदलने की गुजारिश की, लेकिन वो नहीं माना. थक-हार कर उसने तलाक की अर्जी डाल दी है. वहीं महिला आयोग ने पति-पत्नी को एक और मौका दिया है. आयोग ने दोनों को दो महीने बाद की तारीख दी है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें