ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बगहा: कोरोना पॉजिटिव मिला कैदी, बेतिया किया गया रेफर, संसाधनों का रोना रो रहे पुलिसकर्मी

BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है जहां अनुमंडलीय अस्पताल में एक विचाराधीन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कैदी की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए बेतिया ले जाया जा रहा है। ल

बगहा: कोरोना पॉजिटिव मिला कैदी, बेतिया किया गया रेफर, संसाधनों का रोना रो रहे पुलिसकर्मी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है जहां अनुमंडलीय अस्पताल में एक विचाराधीन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कैदी की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए बेतिया ले जाया जा रहा है। लेकिन जिस एम्बुलेंस से कैदी को बेतिया स्थित जीएमसीएच ले जाया जा रहा है उस एम्बुलेंस में बैठे पुलिस कर्मियों के पास सुरक्षा संबंधी कोई साधन मौजूद नहीं है। एम्बुंलेंस का ड्राइवर सिर्फ पीपीई कीट पहना हुआ है जबकि पुलिसकर्मी संसाधनों का रोना रो रहे हैं। ऐसे में तीन घंटे का सफर वो भी कोरोना पेसेंट के साथ करने को पुलिसकर्मी विवश हैं। पुलिसकर्मियों को भी पता है कि कही तीन घंटे का यह सफर उनके लिए भारी ना पड़ जाए क्यों कि कैदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है ऐसे में पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो सकते है यह खुद उन्हें भी मालूम है इसके बावजूद जान जोखिम में डालकर वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। 




पुलिस कर्मियों के पास ना ही उच्च मानक के मास्क है और ना ही कोई किट। यही नहीं कोरोना पॉजिटिव हुआ कैदी से ऐम्बुलेंस में दो गज की दूरी भी नहीं बना सकते। ऐम्बुलेंस की एक सीट पर कैदी सो रहा है तो दूसरी सीट पर तीन पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे है। अपनी जान जोखिम डालकर अपना फर्ज अदा कर रहे है। इनके इसी जज्बे ने इन्हें कोरोना वॉरियर्स बना दिया है लेकिन ये तस्वीरे सरकार को भी देखनी चाहिए और इन कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा से संबंधित तमाम व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए। एम्बुलेंस पर सवार पुलिसकर्मी भी बताते है कि उन्हें कोई सुविधा नहीं दी गई है। वे जान को जोखिम में डालकर अपना फर्ज निभा रहे हैं और सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं। वही अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक संजय कुमार गुप्ता भी बता रहे हैं कि कैदी कोरोना पोजेटिव है जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें