Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अधेड़ के होंठ को दांत से कटकर जख्मी कर दिया है। यह मामला पश्चिम चंपारण के नवलपुर की है।बताया गया है, कि जख्मी अधेड़ की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। स्थानीय योगापट्टी सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि रामचंद्र यादव का होठ एक महिला ने काटकर अलग कर दिया गया।
वहीं, डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जीएमएसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि महिला को यह कदम क्यों उठाना पड़ा। यह घटना बीते दिन की है। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि घायल को लाया गया था उसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसआई ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित के द्वारा पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र यादव की अपने गांव की ही एक महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने रामचंद्र यादव के होंठ को काटकर मांस अलग कर दिया। जीएमसीएच में घायल रामचंद्र यादव का इलाज किया जा रहा है। इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है कि महिला ने रामचंद्र यादव को होठ को निशाना क्यों और कैसे बनाया। इसके साथ ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।





