ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में यहां दंगा रोकने के लिए विशेष टीम गठित, बिना किसी भय के दुर्गा पूजा मना सकेंगे लोग

Bihar News: बिहार के इस जिले में SP के निर्देश पर दंगा नियंत्रण टीम गठित। आधुनिक उपकरणों से लैस जवानों ने किया मॉक ड्रिल। त्योहारों और विधानसभा चुनाव के लिए 24x7 सतर्कता..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे महापर्वों और 2025 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए SP डॉ. शौर्य सुमन ने एक विशेष दंगा नियंत्रण टीम तैयार की है। यह टीम किसी भी आपात स्थिति में, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर फटाफट कार्रवाई करेगी। बेतिया पुलिस ग्राउंड में आयोजित मॉक ड्रिल में जवानों ने अपनी तैनाती और रणनीति का जलवा भी दिखाया, जिससे स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है।


टीम के हर सदस्य को आधुनिक गियर से लैस किया गया है। इसमें हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी और टियर गैस गन जैसी चीजें शामिल हैं। SP सुमन का कहना है कि यह दस्ता 24 घंटे स्टैंडबाय रहेगा और किसी भी हलचल पर तुरंत मैदान में उतरेगा। मॉक ड्रिल में भीड़ संभालने और उपद्रव दबाने की ट्रेनिंग ली गई, जहां अधिकारियों ने सतर्कता और अनुशासन पर जोर दिया। यह तैयारी त्योहारों की भीड़ और चुनावी हलचल को देखते हुए की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


पुलिस का मकसद बिल्कुल साफ है.. आम जनता बेफिक्र होकर पर्व मना सके और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। बेतिया जैसे संवेदनशील इलाके में यह टीम कानून का राज कायम रखेगी। विभाग ने कहा कि जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इससे अपराध पर लगाम लगेगी और सामाजिक सद्भाव भी बरकरार रहेगा। त्योहारों के मौसम में भीड़ ज्यादा जुटती है और ऐसे में कई बार छोटी चिंगारियां भी बड़ी आग बन सकती हैं। SP सुमन की अगुवाई में यह टीम ऐसी आशंकाओं को दूर करने को तैयार है। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें