ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बेतिया में एक कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से पुलिस हिरासत में था बंद

BETTIAH : बिहार में कोरोना का मामला अब तेजी से बढ़ने लगा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां पुलिस हिरासत में बंद एक कैदी

बेतिया में एक कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से पुलिस हिरासत में था बंद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH : बिहार में कोरोना का मामला अब तेजी से बढ़ने लगा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां पुलिस हिरासत में बंद एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है. जो पुलिसकर्मी उसके संपर्क में आये थे, उन्हें कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है.


मामला बेतिया के नपटिया थाना का है, जहां दो दिन से थाने में बंद एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. नपटिया थानाध्यक्ष ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कोविड -19 के गाइडलाइन के अनुसार गिरफ्तार कैदी को आज सुबह ही कोरोना जांच के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा गया था. उसी वक्त गिरफ्तार युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया.


जानकारी मिली है कि उक्त युवक फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में दो दिन से थाने में हिरासत में था. लगातार पुछताछ हो रही थी. फिलहाल उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे क्वारंटीन कर दिया गया है. जो भी पुलिसवाले उसके संपर्क में आये थे, उन्हें भी कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें