ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

दो राज्यों में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल, खेतों में काम ठप, रातभर जागकर मवेशियों की रखवाली कर रहे लोग

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसे गांवों में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। पंद्रह दिनों से लगातार तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों में काम ठप हो गया है, और लोग रातभर जागकर अपने मवेशियों की रखवाली कर रहे हैं।

leopord
leopord
© leopord
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पिपरासी प्रखंड के पिपरासी रेता और यूपी के खैरा टोला में पिछले पंद्रह दिनों से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। ग्रामीण दहशत में हैं, खेतों में काम ठप है और लोग रात भर जागकर अपने मवेशियों की रखवाली कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए बिहार और यूपी दोनों राज्यों की वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। जगह-जगह पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और वन विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है। 


पिपरासी रेता और खैरा टोला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुए की चहलकदमी ने किसानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है, लेकिन तेंदुए के डर से किसान अपने खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर रात किसी न किसी मवेशीखाने के पास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। मवेशियों की सुरक्षा के लिए लोगों ने आग जलाकर रखवाली शुरू कर दी है। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है।


बिहार और यूपी की वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए हैं। बिहार की टीम पिपरासी रेता और यूपी की टीम खैरा टोला में कैंप कर रही है।


रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि टाइगर ट्रैकर सर्वेद्र यादव की देखरेख में पिंजरा लगाया गया है। बीती रात तेंदुए को लुभाने के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई, लेकिन तेंदुए की कोई हरकत नहीं मिली। मंगलवार को भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी, ताकि तेंदुए को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा जा सके।


वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि ग्रामीण समूह में ही बाहर निकलें। तेंदुआ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। तेंदुए को भड़काने या चिढ़ाने की गलती न करें, वह हिंसक हो सकता है। मवेशियों की सुरक्षा के लिए रात में निगरानी रखें।


तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीण वन विभाग की ओर देख रहे हैं। हालांकि, अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। क्या वन विभाग की कोशिशें रंग लाएगी? या फिर यह तेंदुआ और तबाही मचाएगा? यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। तब तक ग्रामीणों को हर पल सतर्क रहने की जरूरत है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें