ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

ओवरलोडिंग और विशेष मास्क जांच अभियान की शुरुआत, नियमों का उल्लंघन करने पर 563 लोगों पर की गई कार्रवाई

PATNA:- मुख्य सचिव के निर्देश पर ओवरलोडिंग और विशेष मास्क जांच अभियान की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी की टीम द्वारा सभी 38 जिलों में यह अभियान चलाया गय

ओवरलोडिंग और विशेष मास्क जांच अभियान की शुरुआत, नियमों का उल्लंघन करने पर 563 लोगों पर की गई कार्रवाई
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


PATNA:- मुख्य सचिव के निर्देश पर ओवरलोडिंग और विशेष मास्क जांच अभियान की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी की टीम द्वारा सभी 38 जिलों में यह अभियान चलाया गया। इस बात की जानकारी परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाए बस और ऑटो में यात्रा करने पर कंडक्टर, ड्राइवर और यात्रियों पर कार्रवाई की जाएगी। वही ओवरलोडिंग किए जाने पर वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। आज नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 563 लोगों पर कार्रवाई की गई। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क लगाने की अपील की गई और मास्क लगाने के फायदे भी बताए गए।  


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी करोना का खतरा कम नहीं हुआ है इसलिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। कई राज्यों में तो फिर से कोरोना के केस सामने आ रहे है इसलिए यात्रा करते समय मास्क जरूर पहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि बस और ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर वाहनों का परिचालन करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। उनसे जुर्माना लिया जाएगा एवं परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी।  बस-ऑटो में ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों का परिचालन किया जाना सड़क सुरक्षा नियम एवं मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन है। इसके सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। 



कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान फेस मास्क अनिवार्य  है। फेस मास्क संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए बस एवं ऑटो पर विशेष स्टीकर लगाया गया है। परिवहन सचिव ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में चालक तथा सवार सभी यात्रियों के द्वारा मास्क लगाना सुनिश्चित करें। इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित सार्वजनिक वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आज चलाए गए अभियान के दौरान 13 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें