ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा में 05 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों की 34 प्रतियोगिताएं होंगी।

bihar
बिहटा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में दिनांक 05 फरवरी 2026 को “Annual College Fest – ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह वार्षिक महोत्सव 05 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की क्रिकेट, फुटबॉल , एथेलेटिक्स , बास्केटबॉल, नृत्य ,गायन, चित्रकला जैसे कुल 34 विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।


इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी जी द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्राचार्य, एनएसएमसीएच; प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, डीन, एनएसएमसीएच तथा प्रो. (डॉ.) अनिमेष गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष, एनएसएमसीएच सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान टॉर्च रिले एवं लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी जी द्वारा फुटबॉल को किक मारकर खेल गतिविधियों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में भाग लेने वाले लगभग 700 मेडिकल छात्रों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।


प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्राचार्य, एनएसएमसीएच ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रो. (डॉ.) अनिमेष गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष, एनएसएमसीएच ने ADRENERGY 2.0 की रूपरेखा एवं सभी आयोजनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव खेल, कला एवं सांस्कृतिक आयोजनों का अद्भुत संगम है।


समारोह के अंत में प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, डीन, एनएसएमसीएच द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत उद्घाटन समारोह का समापन हुआ। उद्घाटन समारोह के उपरांत दो हाउसों के बीच वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें