ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

निशांत ने पैर छूकर पापा से लिया आशीर्वाद, कहा..पिताजी पूरी तरह फिट हैं, जनता से किये सभी वादे पूरा करेंगे

निशांत ने कहा कि गांधी मैदान में पापा को शपथ लेते हुए देखकर गर्व महसूस हुआ। आज पापा ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस बार तो बिहार की महान जनता ने तो वोट देकर एनडीए को प्रचंड जीत दी।

बिहार
10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैरों को छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कहा कि उनके पापा पूरी तरह से फिट हैं वो आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करेंगे और जो भी वादा उन्होंने बिहार की महान जनता से किया है उसे जरूर पूरा करेंगे। यही नहीं बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। 


नीतीश कुमार के शपथग्रहण के दौरान निशांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पापा पूरी तरह से स्वस्थ हैं, गांधी मैदान में पापा को शपथ लेते हुए देखकर गर्व महसूस हुआ। आज पापा ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस बार तो बिहार की महान जनता ने तो वोट देकर एनडीए को प्रचंड जीत दी।


निशांत ने आगे कहा कि पापा ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किये हैं। यही उसी का परिणाम है कि आज एनडीए की बिहार में प्रचंड जीत हुई है। पापा ने बिहार के लिए अभूतपूर्व काम किया है और उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। निशांत ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहयोगपूर्ण नीतियों और चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन से बिहार में और तेजी से विकास होगा। 


बता दें कि नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम (हमार पार्टी) और रालोमो से कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन सभी को भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। 


इस बार बड़ी बात यह रही कि पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई। जबकि 12 नए चेहरे पहली बार मंत्री पद पर पहुंचने में कामयाब रहे। एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। समारोह गुरुवार की सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, जेपी नड्डा, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग इस शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें